Friday, November 18, 2011

शिवसेना ने कांग्रेसियों को \'भिखमंगा\' और संजय निरूपम को कहा राहुल गांधी का \'चमचा\'

नई दिल्ली,(18/11/11)(Tehelkanews)

इलाहाबाद में 14 नवंबर को दिए गए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के विवादास्पद भाषण के बाद शिवसेना की चुटकी लेने का सिलसिला जारी है। पार्टी के मुखपत्र \'सामना\' में पहले पेज पर छपी खबर में कांग्रेसी नेताओं को भिखमंगा और उत्तर भारतीयों को भैया बताते हुए मखौल उड़ाया गया है। वहीं, सामना के दूसरे पेज पर छपी एक अन्य खबर में संजय निरूपम को राहुल गांधी का चमचा बताया गया है।

\'भैय्ये भड़के, भिखमंगे भयभीत\' शीर्षक से सामाना में पहले पेज पर छपी खबर में कहा गया है कि यूपी वालों को भिखमंगा कहे जाने से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुस्सा है। इसी पेज पर मुंबई से कांग्रेस के सांसद संजय निरूपम का भी कार्टून छापा गया है, जिसमें उन्हें फटे पुराने कपड़ों में भिखारी के रूप में दिखाया गया है।संजय पर निशाना साधते हुए खबर में लिखा गया है, \'मुंबई में उत्तर भारतीयों का स्वयंभू मसीहा और खुद को भैय्या श्री समझने वाले निरूपम इनदिनों भैय्यों का सामना करने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि राहुल के बयान से भड़के भैय्यों का एक समहू जब निरूपम के घर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचा तो वह कहीं नज़र नहीं आए।\' इसी खबर में कृपाशंकर सिंह, अबु आजमी, नसीम पठान, बाबा सिद्दिकी को भी \'भिखमंगा\' बताया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। वे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे की गई टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। शिवसेना ने इसी संबंध में खबर छापते हुए उत्‍तर भारतीयों को \'भैय्या\', निरूपम व कांग्रेसियों को \'भिखमंगा\' कहा है।राहुल गांधी ने १४ नवंबर को फूलपुर की सभा में उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने राज्य में भी विकास कार्यों में योगदान करने को कहा था। साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि 'आप लोग कब तक महाराष्ट्र से भीख मांगोगे।' उनके इस बयान के बाद मुंबई में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आए दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।उधर, राहुल गांधी के खिलाफ बांद्रा के कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष फारुख घोषी ने पुलिस पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर आकर परिवार के साथ दुर्व्‍यवहार किया।










News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker