Friday, November 25, 2011

करीना ने कैटरीना को पछाड़ा, बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

एक ताजा सर्वे के मुताबिक करीना कपूर को एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। लगातार तीन साल से सबसे सेक्सी महिला चुनी जा रहीं कैटरीना कैफ खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा तीसरे, बिपाशा बसु चौथे पर आ गई हैं। पहले ये दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर थीं। फ्रीडा पिंटो पांचवे स्थान पर रहीं जबकि दीपिका पादुकोण सांतवे नंबर पर रहीं।

इस सूची में जैकलिन फर्नांडीज (12), नरगिस फाखरी (23), सोनाक्षी सिन्हा (23) मलाइका अरोड़ा (19) को भी स्थान मिला है। एशवर्या राय छठे और सोनम कपूर नौवें स्थान पर रहीं।

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन को भी इस बार काफी वोट मिले हैं। वह सबसे सेक्सी महिलाओं की इस सूची में 16वें नंबर पर आ गई हैं।


News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker