Monday, October 24, 2011

तुर्की में भूकंप: जिंदा दफन हुए 1000 लोग! सभी भारतीय सुरक्षित

अंकारा(24/10/11)(Tehelkanews)

एजेंसी

तुर्की के पूर्वी वान प्रांत में रविवार को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें करीब 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। 138 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।





भूकंप दोपहर 1:41 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:11 बजे) आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के अनुसार इसका केंद्र वान शहर के पूवरेत्तर में 19 किमी दूर था। यह जमीन से 7.2 किमी नीचे केंद्रित था। भूकंप आने के बाद दो आफ्टरशॉक भी आए। झटके पड़ोसी प्रांतों में भी महसूस किए गए।



1999 में भी तुर्की में दो बड़े भूकंप आए थे। इनमें करीब 20 हजार लोग मारे गए थे। वान शहर की आबादी 3 लाख 80 हजार है। यह राजधानी अंकारा से 1,200 किमी से अधिक की दूरी पर स्थित है। मीडिया की खबरों के अनुसार, शहर के हवाईअड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। विमानों को अजरुरुम प्रांत की ओर मोड़ दिया गया, जो वान से करीब 400 किमी दूर है।


News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker