Saturday, October 29, 2011

लेडी गागा का यह स्टाइल देख चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली,29/10/11



अपने अजीबोगरीब पहनावे के लिए मशहूर अमेरिकी पॉप स्टार लेडी गागा भारत में अपने पहले कंसर्ट के लिए खूब उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने कंसर्ट के लिए खास तौर पर देसी रूप अपनाया है। लोगों को चौंकाने के लिए वह अपने बालों को सुनहरे, रजत और हरे रंगों में इस तरह रंगा है कि वह तिरंगे झंडे की झलक दे रहा है।



कंसर्ट के लिए खास तौर पर उनका परिधान भी तैयार किया गया है, ताकि वह भारतीय अंदाज में नजर आए। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपने प्रशंसकों को चौंकाने के लिए उनकी तैयारी पूरी है। गौरतलब है कि 25 वर्षीया गै्रमी विजेता गायिका भारत में पहली बार रविवार को ग्रेटर नोएडा में एफ वन रेस के बाद आयोजित पार्टी में कार्यक्रम करेंगी।



उन्होंने कहा,'मेरे परिधान में दर्शकों को भारत और मेरा मिला-जुला रूप नजर आएगा।' इस अवसर पर वह भारतीय डीजे के साथ मिलकर गाना गाएंगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपने हर कंसर्ट के लिए कड़ी मेहनत करती हूं, इसलिए मेरा प्रदर्शन हर बार अलग होता है। इस बार भी शो के लिए विशेष स्टेज तैयार किया गया है, जो दर्शकों को बिलकुल विलक्षण लगेगा।



भारत में अपनी पहली यात्रा के विषय में उन्होंने कहा कि वह इस देश को जानने और यहां के लोगों के बीच आने के लिए काफी उत्सुक रही हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान वह न्यूयॉक स्थित भारतीय डिजाइनर नईम खान की तैयार की गई बहुरंगी एक बांह वाली लम्बी गाउन में दिखीं। इसमें उन्होंने अपने बालों को तिरंगे में रंग रखा था। उन्होंने बताया कि वह न्यूयॉर्क स्थित एक भारतीय डिजाइनर के परिधान को पहनी हैं और कंसर्ट में भी उनके परिधान पर भारत का प्रभाव नजर आएगा।



रविवार को ग्रेटर नोएडा गूंजेगा उनके गीतों से, बालों को दिया तिरंगे जैसा रूप, विशेष तौर पर भारतीय परिधान भी बनाए गए।


News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker