Sunday, December 25, 2011

बाप रे बाप! 15 साल की उम्र और कारनामा एवरेस्ट से भी ऊंचा

कैलिफोर्निया.(26/12/11)(Tehelkanews)

अमेरिका के 15 वर्षीय एक किशोर ने दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने का रिकॉर्ड बनाया है। जॉर्डन रोमेरा ने शनिवार को अंटार्कटिका के विंसन मासिफ चोटी पर सफलता पूर्वक चढ़ाई की जो उनके उस अभियान की अंतिम चोटी थी जो उन्होंने छह साल पहले शुरु किया था। रोमेरो के साथ अभियान में उनकी सौतेली मां और पिता भी शामिल हुए।



पर्वत, महाद्वीप, ऊंचाई (मी. में) और कब की चढ़ाई



माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) - 5,892 - अप्रैल 2006



कोसियूज्को (ऑस्ट्रेलिया) - 2,228 - अप्रैल 2007



माउंट एलब्रस (यूरोप) - 5,642 - जुलाई 2007



माउंट एकॉन्कगुआ (दक्षिण अमेरिका) - 6,962 दिसंबर 2007



मैकिन्ले (उत्तरी अमेरिका) - 6,194 - जून 2008



माउंट एवरेस्ट (एशिया) - 8,848 - मई 2010



विंसन मासिफ (अंटार्कटिका) - 4,892 - दिसंबर 2011






News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker