Sunday, December 25, 2011

पैसे की ताकत में पिछड़ा भारत

लंदन,(26/12/11)(Tehelkanews)

दुनियाभर में एशियाई देशों की तूती बोल रही है। सेंटर फॉर इकॉनमिक एंड बिजनेस रिसर्च की सालाना रिपोर्ट में इस बात को साबित कर दिया है। विश्वभर की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं की इस सूची में चीन दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत को 10वां स्थान मिला है। इंग्लैंड पिछले साल की तुलना में एक स्थान फिसलकर 7वें स्थान पर आ गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है। इस रिपोर्ट ने यह दर्शाया है कि साल 2011 में किस प्रकार वैश्विक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन आया है। इतिहास में पहली बार ब्रिटेन एक दक्षिण अमेरिकी देश (ब्राजील) से पीछे हुआ है।

इस सूची में निराशाजनक बात यह है कि पिछले साल की तुलना में भारत भी एक स्थान फिसला है। साल 2010 में भारत टॉप टेन अर्थव्यवस्थाओं में 9वें पायदान पर था। लेकिन इस साल रूस ने उसे पछाड़ दिया।

ब्रिटेन का हाल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पिछले साल छठे पायदान पर रहा इंग्लैंड इस साल एक स्थान फिसलकर सातवें पायदान पर आ गया है। ब्राजील ब्रिटेन को धक्का देते हुए एक स्थान आगे बढ़कर दुनिया का छठा सबसे अमीर देश बन गया है।

शेष राष्ट्रों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया है। चीन पिछले साल भी दूसरे स्थान पर था। जापान और जर्मनी भी अपने रुतबे को कायम रखने में कामयाब रहे हैं।



दुनिया के टॉप टेन अमीर देश इस प्रकार से हैं...

1. अमेरिका 2. चीन 3. जापान 4. जर्मनी 5. फ्रांस 6. ब्राजील 7. ब्रिटेन 8. इटली 9. रूस 10. भारत












News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker