Tuesday, September 27, 2011

\"भारत महान लेकिन गरीबी देखकर अचंभित\"

मुंबई।27/09/2011 (प.प)

हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन ने भारत को एक महान देश बताया है लेकिन उन्होंने

देश में फैली गरीबी को लेकर भी चिंता जताई। मंगलवार को भारत से विदा होने से पहले हिल्टन ने टि्वट किया कि भारत महान देश है लेकिन यहां की गरीबी ने उन्हें अचंभित किया है। भारत में फुटपाथ पर सोते गरीब बच्चों को देखकर उन्हें बहुत दुख होता है।



वह भारत के गरीब लोगों की मदद करना चाहती है इसलिए दोबारा यहां आएंगी। पेरिस ने लिखा है कि भारत एक आध्यात्मिक देश है। जहां बार- बार आने का मन करेगा। भारत में बहुत सारे आश्चर्यचकित करने वाले दृश्य देखने को हैं।



उल्लेखनीय है कि पेरिस हिल्टन भारतीय बाजारों में अपने हैंडबैग के प्रमोशन के लिए तीन दिन के भारत दौरे पर आई थी।
News From: http://www.7StarNews.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker