Friday, December 24, 2010

News From S7news.com December 24, 2010

बिनायक सेन देशद्रोही करार

छत्तीसगढ में रायपुर की एक सैशन्स कोर्ट ने मानवाधिकार कार्यकर्ता डा. बिनायक सेन को भारत के खिलाफ युद्ध छेडने का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माओवादियों की मदद करने के लिए पीयूसीएल के नेता को देशद्रोही होने का दोषी करार दिया।



58 वर्षीय सेन के अलावा नक्सली विचारक नारायण सान्याल एवं कोलकाता के व्यवसायी पियूष गुहा को भी देशद्रोह का दोषी ठहराया। सेन को मई 2007 में नक्सलियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सेन के खिलाफ लगाए गए आरोपों का विरोध किया था। वहीं छत्तीगढ पुलिस का दावा था कि सेन नक्सलियों की मदद कर रहे हैं। अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन्स जज बीपी वर्मा ने तीनों को देशद्रोह व साजिश रचने का दोषी पाया। पेशे से बाल चिकित्सक सेन को सान्याल से पत्र व संदेश भूमिगत नक्सलियों तक पहुंचाने का दोषी पाया। गुहा को भी नक्सलियों का नेटवर्क स्थापित करने में मदद करने का दोषी पाया।
News From: http://www.s7News.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker