Sunday, March 27, 2011

News From S7news.com March 27, 2011

पाक के अस्तित्व के लिए खतरा है भारत

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा कि भारत उनके देश के अस्तित्व के लिए खतरा है व नई दिल्ली को उसके परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार बताया है। टाइम मैगजीन के साक्षात्कार में जब मुर्शरफ से पूछा गया कि पाकिस्तान को किससे अधिक खतरा है- चरमपंथ से या भारत से और उनका जवाब चरमपंथ था।

उन्होंने कहा कि फिलहाल चरमपंथ और आतंकवाद से लेकिन आप तुलना नहीं कर सकते। यह स्थायी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की 90 प्रतिशत सेना का रूख पाकिस्तान विरोधी है। हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते। परमाणु हथियारों के मुद्दे पर मुशर्रफ ने कहा कि हमें अपने परमाणु हथियारों पर गर्व है। हम परमाणु हथियार संपन्न क्यों हैक् भारत के कारण।
News From: http://www.s7News.com

No comments:

 
eXTReMe Tracker